कोडरमा, मार्च 28 -- जयनगर। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर पुआल में आग लगने की घटनाओं से अफरातफरी का माहौल बन गया। दोनों ही मामलों में ग्रामीणों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा होने से बच गया। पहली घटना परसाबाद स्थित कटिया मोड़ के समीप हुई, जहां रामकिशुन महतो के घर के पीछे रखे पुआल के ढेर में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि इस घटना में पुआल जलकर राख हो गया, जिससे हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान है। दूसरी घटना गडगी गांव में हुई। यहां रूपन साव के घर की छत पर रखे पुआल में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे आग लग गई। राहगीरों ने छत से धुआं उठता देख तुरंत इसकी सूचना घरवालों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण पहुंचे और कुछ ही देर में आग पर काब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.