कोडरमा, सितम्बर 11 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा की बैठक ग्राम कटिया में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाकपा माले के जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम ने की। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मजदूर शामिल हुए और शिक्षा, राशन, प्रमाण पत्र, आवास तथा जमीन से जुड़े कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों का आरोप था कि विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई नियमित रूप से नहीं हो रही है और प्रधानाध्यापक केवल हाजिरी बनाने के बाद चले जाते हैं। मध्यान्ह भोजन भी सुचारू रूप से संचालित नहीं होने की शिकायत की गई। ग्रामीणों ने ड्रेस, किताब-कॉपी तथा छात्रवृत्ति के नाम पर विद्यार्थियों से राशि लेने का आरोप लगाया। उन्होंने ग्रामीणों से 2 अक्टूबर को अपने-अपने पंचायत कार्यालय में जुटने का आह्वान करते हुए सरकार के वादे के अनुसार मजदूरों को 120 दिन काम और...