कटिया में आबकारी विभाग की छापेमारी, अवैध महुआ शराब नष्ट
कोडरमा, जून 20 -- जयनगर। थाना क्षेत्र के कटिया गांव में अवैध महुआ शराब की बिक्री की सूचना पर आबकारी विभाग कोडरमा की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान परमेश्वर यादव, रामेश्वर यादव एवं रामदेव यादव के अलग-अलग प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच में अवैध रूप से रखी गई करीब 27 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। आबकारी विभाग ने मौके पर ही जब्त शराब को नष्ट कर दिया तथा संबंधित लोगों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया। विभाग ने चेतावनी दी कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। छापेमारी में एसआई शिवसागर सहित पुलिस जवान मौजूद थे। यह भी पढ़ें- चैनपुर में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई,तीन धराए यह भी पढ़ें- कटकमदाग और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की छापेमारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.