उरई, अप्रैल 11 -- कोंच। संवाददाता नगर में विद्युत चोरी के खिलाफ विजिलेंस टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप की स्थिति देखी गई और कई लोग मौके पर ही अपने कनेक्शन ठीक करते नजर आए।विजिलेंस टीम का नेतृत्व जेई प्रमोद कुमार कर रहे थे। उनके साथ मु. आसिफ, सब इंस्पेक्टर सुनीता, रविकांत लाइनमैन (गब्बर), जितेंद्र और संदीप सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। टीम ने संदिग्ध स्थानों पर जांच कर अवैध कनेक्शनों को पकड़ा और आवश्यक कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि विद्युत चोरी पर रोक लगाने के लिए इस तरह की छापेमारी आगे भी लगातार जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.