बरेली, मार्च 13 -- शिकायत के चलते गुरूवार को बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने परवेज नगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यहां व्यवसायिक प्रतिष्ठान के कनेक्शन पर केबिल को काटकर बिजली चोरी की जा रही थी। जिस पर टीम ने कार्रवाई की है। प्रवर्तन टीम किला के परवेज नगर स्थित शमी उल्ला खान पुत्र शराफत उल्ला खान की हार्डवेयर व सेनेटरी की दुकान के पास चेकिंग करने पहंची। तो दुकान के पीछे की तरफ शटर बन्द करके पोल से आ रही सर्विस केबिल में कट लगाकर अतिरिक्त केबिल जोड़कर विद्युत चोरी होती मिली। वहीं इस बिजली से 6 ई- रिक्शा भी चार्ज किये जा रहे थे। जिसकी तत्काल वीडियोग्राफी कराई गई। वहीं संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही करीब 6 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.