शाहजहांपुर, मार्च 3 -- कटिया टोला स्थित सत्संग भवन में होली मिलन समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सत्संगी बहनों ने एक-दूसरे को फूल अर्पित कर फूलों की होली खेली और भक्ति गीतों पर वातावरण को रंगमय बना दिया। मीरा गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, रेनू सक्सेना, रेखा, सन्नी, अमिता गुप्ता, विम्मी गुप्ता, अंशु, पदमा गुप्ता मेहरोत्रा, रिंकी, स्वाति सक्सेना, कुमकुम, कुमुद सहित अन्य बहनों ने सामूहिक भजन-कीर्तन किया। कार्यक्रम के दौरान होली के पारंपरिक गीत गूंजते रहे और पूरा परिसर रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू से महक उठा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.