शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- क्षेत्र के कटिया खेड़े आश्रम में सोमवार सुबह भक्ति, शक्ति और भारतीय संस्कृति के संगम के साथ विशाल यजुर्वेद पारायण महायज्ञ एवं साप्ताहिक वेद कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र वेद मंत्रों और जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान संतों और विद्वानों ने वेदों के महत्व पर प्रकाश डाला। स्वामी महेंद्रानंद जी महाराज ने कहा कि वेद हमारी संस्कृति की आत्मा हैं। यजुर्वेद के मंत्रों की आहुति से न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है, बल्कि वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन भी आता है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के धर्मप्रेमी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यज्ञ और वेद कथा में भाग लेने तथा पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। इस मौके ...