हरदोई, अक्टूबर 3 -- हरपालपुर। गंगा, रामगंगा और गंभीरी नदियों के उफान से कटियारी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। तटवर्ती गांवों में पानी भरने से सैकड़ों ग्रामीण प्रभावित हैं। कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है। प्रशासन ने एहतियातन बाढ़ प्रभावित 18 परिषदीय विद्यालयों को बंद कर दूसरे स्कूलों में शिफ्ट कराया है। रामगंगा और गंगा के कछार में बसे जगन्नाथपुरवा, झड़ापुरवा, बरगदापुरवा, छंगापुरवा, गोंडा मझरिया, पतारपुरवा, चंद्रमपुर और सुदनीपुरवा समेत कई गांवों में पानी भर गया है। ग्रामीण घरों में रहने को मजबूर हैं। कटियारी क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी बह रहा है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: चमथा दियारे की बस्तियां फिर हुईं जलमग्न, लोगों की बढ़ी परेशानी देहलिया से मूर्चियां चौराहा होते हुए चंद्रमपुर और अर्ज...