प्रयागराज, मई 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अटाला और गुलाबबाड़ी इलाके में रविवार रात कटियामारी के कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई। अत्यधिक लोड बढ़ने से गुलाबबाड़ी स्थित 400 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया, जबकि केबल भी जल गई। रात में ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हो सका, जिससे पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप रही। यह भी पढ़ें- बिजली-पानी संकट से लोग बेहाल, बढ़ने लगा आक्रोशबिजली संकट और पानी की समस्या सोमवार सुबह बिजली न होने से स्थानीय लोगों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा। एसडीओ कल्याणी बीएन मिश्रा ने बताया कि इलाके में कटियामारी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन रात में चोरी-छिपे कटियामारी होने से लोड अचानक बढ़ गया, जिससे ट्रांसफार्मर फुंक गया। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। हालांकि, सोम...