फतेहपुर, मई 22 -- जहानाबाद। फीडरों के साथ ही ग्रामीण फीडरों में कटियाबाजों के कारण लोड बढ़ने से उपभोक्ताओं की परेशानी भी बढ़ रही है। जबकि कापिल फीडर में ट्रांसफार्मर न बदले जाने के कारण समस्याएं कम नहीं हो रही। बिजली विभाग द्वारा चलाए जाने वाले चेकिंग अभियान के दौरान महज खानापूरी की जाती है। कनेक्शन धारकों के यहां तो जांच की जाती है लेकिन कटियाबाजों को अनदेखा कर दिया जाता है। जिससे लोड दिनों दिन बढ़ने के कारण बिजली की ट्रिपिंग व फाल्टों में भी इजाफा होता जा रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी के बावजूद अघोषित कटौती के कारण रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी की रात में बिजली कटौती से जिले भर में मचा हाहाकार उपभोक्ताओं का आरोप है कि कटियाबाजों द्वारा कूलर, एसी, हीटर आदि का प्रयोग किया जा रहा है जिससे ट्रांसफार...