कटिंग मेमोरियल कॉलेज में बेहतर होंगे संसाधन
वाराणसी, मई 16 -- वाराणसी। कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज के नवनियुक्त प्रबंधक ने कॉलेज में बेहतर संसाधन और सुविधाएं मुहैया कराने की प्रतिबद्धता दोहराई है। प्रबंधक राकेश कुमार चत्री ने कहा कि कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के साथ शिक्षा के स्तर में भी व्यापक सुधार लाया जाएगा। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रबंधक का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.