मैनपुरी, मई 1 -- बेवर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा की एक कटिंग की दुकान पर आरोपी से कटिंग के लिए इंतजार करने की कहना दुकानदार को भारी पड़ गया। आरोपी व उसके साथी ने दुकानदार पर फायरिंग कर कर दी। मामले में पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच में जुटी है। वहीं बाजार में दिनदहाड़े फायरिंग से कस्बा में हड़कंप मच गया। मामले की तहरीर देते हुए श्यामू श्रीवास्तव पुत्र विशंभर दयाल श्रीवास्तव निवासी बांईपास इटावा रोड काजीटोला ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसकी दुकान पर दो नामजद आरोपी कटिंग कराने के लिए आए। भीड़ होने पर उसने आरोपियों से थोड़ी देर इंतजार करने को कहा। इस बात पर आरोपी गलौज कर जान से मारने की धमकी दे चले गए। थोड़ी देर बाद बाइक से लौटे नामजद आरोपी ने दुकानदार के ऊपर फायरिंग कर दी। किसी तरह दुकानदार ने झुककर अपनी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.