नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- बढ़ता तापमान कई सारे हेल्थ रिस्क लेकर आता है। बाहर की तेज धूप और लू से बचने के साथ ही कुछ और बीमारियों के खतरे से भी परिवार और खुद को बचाना जरूरी है। इन दिनों उल्टी-दस्त यानी फूड प्वाइजनिंग का खतरा भी काफी ज्यादा होता है। और जरूरी नहीं कि आप बाहर का खाकर बीमार हों। काफी सारे लोग घर के खाने और हेल्दी खाने को खाकर भी बीमार हो जाते हैं। बीते दिनों एक ही परिवार के चार लोगों की मौत डायरिया और उल्टी के कारण हो गई। उन्होंने डिनर में तरबूज खाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फूड प्वॉइजनिंग कारण बताया गया है। ऐसे में समझना जरूरी है कि गर्मियों के दिनों खाने-पीने की चीजों को लेकर किस तरह की सावधानी रखें। जिससे बीमार होने के रिस्क से बच सकें।आखिर क्यों गर्मी में फूड प्वॉइजनिंग का खतरा ज्यादा होता है गर्मी में बढ़ते तापमान की वजह...