बागपत, मार्च 7 -- दाहा। निरपुडा गावं के जंगल में शनिवार को एक तालाब की मेढ़ पर खड़े हरे पीपल के पेड़ को कुछ लोग काट रहे थे। जिसकी सूचना एक किसान हरविंद्र ने डायल 112 एवं वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की गाड़ी को देख पेड़ काट रहे व्यक्ति दूसरे रास्ते से खाली ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग निकले। सूचना पर वन दरोगा विनोद कुमार, उमेश कुमार,संजीव कुमार भी पहुंचे, लेकिन वहां मौके पर लकड़ी ठेकेदार द्वारा काटी गई पीपल की डाल ही मिली। वन विभाग द्वारा ग्राम प्रधान प्रताप सिंह को भी इसकी सूचना देकर बताया कि ग्राम पंचायत की भूमि से किसी व्यक्ति द्वारा पीपल के पेड़ की डाल काटी गई है। वहीं इस संबंध में वन दरोगा विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी कराई जा रही है वैसे पता चला है कि पेड़ के नीचे से होकर किसानों की बुग्गी निकलती है शायद किसी किसान ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.