बेगुसराय, फरवरी 22 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। अयोध्या गंगा घाट से मधुरापुर तक लगभग 10 किलोमीटर दूरी में गंगा नदी से रह-रह कर हो रहे कटाव से आस पास की उपजाऊ भूमि पानी में समा रही है। इससे सैकड़ों एकड़ में लगी लहलहाती फसल तो नष्ट हो ही रही है, गुप्ता लखमिनिया बांध पर भी खतरा मंडराने लगा है। गंगा नदी में धीरे धीरे पिछले चार माह से कटाव जारी है। लेकिन, अब तक किसी प्रकार के बचाव के उपाय नहीं किए जा सके हैं। प्रशासन के उदासीन रवैये को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में जबरदस्त नाराजगी देखी जा रही है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष बाढ़ के समय जल संसाधन विभाग के द्वारा बाढ़ समाप्त होने पर कटाव को रोकने का सार्थक पहल करने पर जोर दिया गया था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मधुरापुर निवासी जदयू नेता राजीव कुमार सिंह ने कहा कि अधिकारियों की मनमानी के कारण ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.