कटाव निरोधक कार्य नहीं होने से किसानों की बढ़ी चिंता
सासाराम, जून 9 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। मानसून के आगमन के साथ ही सोन नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। पिछले वर्ष बरसात के दौरान सोन नदी ने प्रखंड क्षेत्र के कई स्थानों पर तेज कटाव करते हुए किसानों की उपजाऊ जमीन को अपनी धारा में समाहित कर लिया था। प्रभावित किसानों का आरोप है कि बार-बार आवेदन और शिकायत के बावजूद अब तक कटाव निरोधक कार्य शुरू नहीं किया गया है। ऐसे में इस वर्ष भी बड़ी मात्रा में कृषि भूमि नदी में विलीन होने की आशंका बनी हुई है।
किसानों की चिंताएँ किसानों के अनुसार, पिछले साल सोन नदी ने आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर करीब दस फीट तक भूमि का कटाव किया था। इसके बाद प्रभावित लोगों ने जल संसाधन विभाग, अंचल प्रशासन और अनुमंडल प्रशासन को आवेदन देकर कटाव रोकने के लिए बोल्डर पिचिंग, तटबंध निर्माण और अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.