भागलपुर, मई 14 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में कटाव निरीक्षक कार्य करवाए जाने को लेकर बहादुरगंज विधायक तौसीफ आलम ने बिहार के मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा है। दिए गए पत्र के अनुसार आने वाले दिनों में बरसात और बाढ़ की संभावना के मद्देनजर बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में कुछ स्थान पर कटाव निरोधक कार्य करवाना अति आवश्यक है।बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में कुछ ऐसे स्थान है जहां कटाव निरोधक कार्य करवाने की आवश्यकता है।इनमें बहादुरगंज के लौचा पंचायत के धीम टोला व बोचागरी के निकट, लौचा पंचायत के सतमेरी गांव के निकट, महेशबथना पंचायत के खाड़ी टोला गांव के निकट, दिघलबैंक प्रखंड के पत्तरघट्टी पंचायत के गोवाबाडी परवेज टोला के निकट, टेढ़ागाछ प्रखंड के मालीटोला गांव के निकट, टेढ़ागाछ के बाभनटोली गांव के निकट,टेढ़ागाछ के मटिय...