बगहा, सितम्बर 6 -- मधुबनी। मधुबनी प्रखंड के चिऊरही पंचायत में गंडक नदी का कटाव किसानों के लिए लगातार परेशानी का सबब बना हुआ है। यह भी पढ़ें- 60 वर्षों से काव पइन की मार झेल रहे किसानकिसानों की स्थिति कटाव की वजह से जहां हजारों एकड़ कृषि भूमि प्रभावित होकर बर्बाद हो चुकी है, वहीं कई गांवों में लोगों के सामने घर और जमीन बचाने की भी चिंता बनी हुई है। नदी के लगातार बढ़ते कटाव के डर से किसान अपनी बची हुई गन्ने की फसल को औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं। कटाव प्रभावित किसानों का कहना है कि गन्ने की फसल अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुई है।फसल बेचने की मजबूरी इसके बावजूद नदी के कटाव की चपेट में आने के डर से किसान उसे कटवाकर बेच रहे हैं, ताकि कम से कम फसल में लगी लागत का कुछ हिस्सा वापस मिल सके। किसानों के अनुसार अधपकी गन्ने की फसल होने के कारण उन्हें ...