अल्मोड़ा, मार्च 5 -- अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय सहित ब्लॉकों में इन दिन जंगल धू धू कर जल रहे हैं। इस बार काटरमल का जंगल आग की चपेट में आ गया। पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि कटारमल के जंगल में आग धधक गई है। इस पर अग्निशमन विभाग की टीम बिना देरी किए मौके को रवाना हो गई। आग तेजी से पास के गेस्ट हाउस की ओर बढ़ने लगी। सूखी पत्तियों और तेज हवाओं ने दमकल कर्मियों की परेशानी बढ़ा दी। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। टीम में एलएफएम किशन सिंह, हरि सिंह, चांदनी, बबीता जोशी, भावना कोरंगा शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...