हरिद्वार, अक्टूबर 5 -- पथरी क्षेत्र के कटारपुर गांव में हुए गोलीकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पार्टी करने के दौरान मामूली विवाद के बाद आरोपी ने फायर झोंक दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया है। एसओ पथरी मनोज नोटियाल के अनुसार, घटना 25 सितंबर की शाम लगभग साढ़े सात बजे की है। कटारपुर निवासी अनुज ने अपने गांव के ही अर्जुन पुत्र सुरेन्द्र पर जान से मारने की नियत से फायर किया था। जिसमें अर्जुन गम्भीर रूप से घायल हो गया था। अर्जुन की पत्नी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुज को पहले ही भट्ठा तिराहे पथरी के पास से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी अनुज की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी तमन्चा बरामद कर आर्म्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.