विकासनगर, अप्रैल 17 -- चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार को कटापत्थर चेकपोस्ट से चार धाम यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ। सुबह 11 बजे दो यात्री वाहनो में कुल 61 यात्री मां गंगा, मां यमुना के जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। हरबर्टपुर बस स्टेशन पर बने अस्थाई चेक पोस्ट से भी छोटे वाहनों में कई यात्री गंगोत्री, यमुनोत्री के लिए रवाना हुए। शनिवार को हरबर्टपुर और कटापत्थर चैकपोस्ट से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के रवाना होने की उम्मीद जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार से 204 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुए यह भी पढ़ें- चार धाम यात्रा में आस्था और पर्यावरण का तालमेल जरूरी यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा के शुभारंभ के लिए ऋषिकेश में पहुंचेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...