बलिया, फरवरी 17 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। बरसात और बाढ़ के आने का सीजन अभी दूर है लेकिन दियरांचल के वशिष्ठ नगर और गोपालनगर सिवान के पश्चिम टोला में अभी से कटान शुरू हो गई है। पिछले कुछ दिनों से यहां सरयू नदी रोजाना लगभग तीन किमी लंबाई तथा 10 से 15 फीट चौड़ाई में उपजाऊ जमीन को अपने आगोश में लेते हुए बस्ती की ओर बढ़ रही है। इस समय खेतों में गेहूं की फसल लगी है। कटान से वह भी विलीन हो रहा है। कटान का रुख देखकर गांवों के लोग सहम गए हैं। दूसरी ओरी दियरांचल में कटानरोधी पांच परियोजनाओं को शासन ने रद कर दिया है। इससे इनमें आक्रोश भी है। चार गांवों की लगभग पचास हजार की आबादी पर संकट मंडरा रहा है। सरयू की कटान के चलते पिछले एक सप्ताह में गोपालनगर के सुरेश यादव, रामनाथ याादव, बब्बन पासवान, देवनाथ यादव, हंसराज यादव, किशन यादव के गेहूं लगे खेत कट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.