श्रावस्ती, मई 1 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने संभावित बाढ़ को देखते हुए विकास खण्ड जमुनहा के मधवापुर घाट का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने मौके की स्थिति की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी दशा में मार्ग को क्षतिग्रस्त से बचाया जाय। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि कटान रोकने के लिए जियो ट्यूब का प्रयोग किया जाए। जिससे सड़क को सम्भावित बाढ़ के दौरान कटने से बचाया जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बरसात से पूर्व ही कटान रोधी कार्यों को कराने के लिए सम्बन्धित कार्यों का आगणन तैयार कराकर पत्र प्रेषित किया जाय। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग केपी मिश्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने तहसील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.