कटान रोकने के इंतजाम घाघरा की तेज धारा में बहे
गोंडा, अगस्त 7 -- करनैलगंज/नवाबगंज, हिटी। घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 13 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचने के साथ ही बाढ़ खंड की कटान रोकने की तैयारियां तेज बहाव के आगे बेअसर साबित हो गईं। नदी के मुहाने पर कटान रोकने के लिए लगाई गई सैकड़ों परक्यूपाइन पानी की तेज धारा में बह गईं, जिससे विभाग की पूरी तैयारी पर पानी फिर गया। अब नदी और बांध के बीच की दूरी करीब 50 मीटर रह गई है, जबकि बाढ़ का पानी बांध तक पहुंच चुका है। इससे तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, अभी तक किसी भी गांव में बाढ़ का पानी नहीं घुसा है। यह भी पढ़ें- कटौझा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही बागमती, बढ़ी परेशानी नवाबगंज संवाददाता के मुताबिक सरयू की धारा अयोध्या मे मध्यम गति से लाल निशान की तरफ बढ़ रही है। गुरुवार के सुबह आठ बजे नया घाट पर स्थित केन्द्रीय जल आयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.