उन्नाव, मई 10 -- बीघापुर। लालकुआं चौकी पुलिस ने प्रतिबंधित हरे पेड़ों के काटने पर ठेकेदार के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि दरोगा सुनील बाबू अवस्थी मय फोर्स के साथ चौकी क्षेत्र में गश्त पर थे। हरिसिहपुर गांव के पास पहुंचे तो पाया कि दो पेड़ के ठूंठ क्रमश: आम तथा महुआ के थे। जिनकी लकड़ी मौके से गायब थी। आस पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोगों से काटे गए पेड़ों के बारे में जानकारी की गई। तब बताया कि हरिसिंहपुर गांव के लल्लू ठेकेदार ने पेड़ों का काटा है। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि ठेकेदार के विरुद्ध वन संरक्षक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- कुवरपुर किसान की बिना अनुमति के पेड़ काटा किसान ने दी थाने में तहहरीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.