कटान पीड़ितों में विधायक ने बांटी राहत सामग्री
बलिया, अगस्त 8 -- रानीगंज। बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गोपालनगर के टांडी का दौरा कर वहां के लगभग 100 बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि आप हमारे हैं और हम आपके हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपदा की इस स्थिति में उनकी पूरी टीम पीड़ितों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। विधायक ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण ही गोपालनगर टांडी के दर्जनों लोगों के घर नदी में विलीन हो गए हैं। कहा कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी चेतावनियों और सुझावों पर ध्यान दिया होता, तो टांडी क्षेत्र को नदी के कटाव से बचाया जा सकता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.