फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 5 -- शमसाबाद, संवाददाता। पैलानी दक्षिण गांव की ओर गंगा का कटान बढ़ रहा है। इससे ग्रामीणों की नींद उड़ गयी है। रात भर पहरेदारी की जा रही है। चार मकान कटान के नजदीक आ रहे हैं। तेजी के साथ कटान चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार एक तो बगैर सूचना के गंगा में पानी छोड़ा गया और अब जिस तरह से कटान हो रहा है उससे बड़़ी दिक्कतें हो रही हैं। पिछले वर्ष आयी बाढ़ में बड़ा नुकसान हो गया था अब बगैर बाढ़ के कटान हो रहा है। ग्रामीणों ने कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग से ठोस इंतजाम कराये जाने की मांग की है जिससे जो कटान हो रहा है वह रुक सके। प्रधान जुबैर खां ने बताया कि पूर्व में कई ग्रामीणों के मकान कट चुके हैं। अभी भी कई घरों को खतरा है। उन्होंने प्रशासन से राहत की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...