कटान को ले जाए जा रहे 20 पशुओं से भरा कैंटर पकड़ा, पांच तस्कर गिरफ्तार
संभल, मई 20 -- कैलादेवी थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पशुओं से भरे एक कैंटर को पकड़ लिया। वाहन में हाथ-पैर बांधकर 20 पशुओं को क्रूरता पूर्वक ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कैलादेवी थाना पुलिस खिरनी तिराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि संभल की ओर से एक सफेद रंग का आईसर कैंटर पशुओं को भरकर गंवा की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई और संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- पशु क्रूरता मामले में पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश पुलिस के रुकने के इशारे के बावजूद कैंटर चालक बैरिकेडिंग तोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कैंटर में 20 पशु क्रूरता पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.