कटान को लेकर धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक
चंदौली, जून 1 -- कमालपुर। नदहा-गुरैनी लघु डाल क्षेत्र में गंगा कटान को लेकर किसानों का धरना छठें दिन सोमवार को जारी रहा। धरना स्थल पर किसानों को समर्थन देने के लिए पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने दो दिन के भीतर कटानरोधी कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी काम शुरू नहीं हो सका। इससे नाराज किसानों ने पूर्व विधायक को धरना स्थल पर बुलाकर अपनी पीड़ा बताई। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने मौके से सिंचाई विभाग के बंधी प्रखंड के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र आजाद तथा लघु डाल खंड के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार से फोन पर वार्ता कर स्थिति की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- पंडुका पुल निर्माण की धीमी रफ्तार से ग्रामीण चिंतित भारतीय किसान यूनियन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.