पीलीभीत, अप्रैल 14 -- पूरनपुर। ग्राम चंदिया हजारा में शारदा नदी के बढ़ते कटान से चिंतित ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने नदी किनारे बसे इलाकों में तत्काल सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि धनाराघाट पर कटान रोकने के लिए पहले ही जीओ ट्यूब लगाए जा चुके हैं, जिससे वहां स्थिति कुछ हद तक नियंत्रण में है। हालांकि राहुल नगर मजदूर बस्ती के सामने स्थित बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में अब भी कटान का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जहां डौला समाप्त होता है, वहीं इस वर्ष कटान की अधिक आशंका है, जिससे कई घरों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।ग्रामीणों यह भी पढ़ें- बाढ़ पूर्व तैयारी : सामान्य से 44.2 प्रतिशत अधिक वर्षा, 32 स्थलों पर कटाव निरोधक कार्य ने कहा कि बरसात का मौसम नजदीक...