कटान की भेंट चढ़ी हजारों बीघा उपजाऊ भूमि
बदायूं, सितम्बर 26 -- कछला, संवाददाता।गंगा नदी में बाढ़ का पानी घटने के बाद कुछ स्थानों पर कटान जारी है। गांव हुसैनपुर,ढकनगला आदि में किसानों की हजारों बीघा भूमि नदी में कटकर समा गई है। जिससे छोटे-छोटे किसान भूमिहीन हो गये हैं। किसानों ने बाढ़ खंड अधिकारियों से कटान रोकथाम के लिये सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की है।ढकनगला निवासी ऋषि पाल कश्यप ने बताया कि हुसैनपुर, ढकनगला, खेड़ा, चंदनपुर आदि गांवों के निकट गंगा का कटान लगातार जारी है। कटान से हुसैनपुर निवासी दाताराम, मुन्ना लाल, लटूरी, जय सिंह, राजेंद्र, टीकाराम, वीरपाल, सोरन सहित लगभग 24 से अधिक किसानों की हजारों बीघा जमीन कटकर गंगा में समा चुकी है। जमीन कट जाने से किसानों के लिए रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गयी है। किसान सरकार से मदद का इंतजार कर रहे हैं। गंगा में कटान की रोकथाम के लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.