कटान की जद से पहाड़पुर को बचाने की कवायद शुरू, पहुंचे मशीनें
शाहजहांपुर, जून 20 -- मिर्जापुर। रामगंगा नदी के बढ़ते कटान से प्रभावित पहाड़पुर गांव को सुरक्षित करने के लिए प्रशासन ने कटानरोधी कार्य शुरू करा दिया है। नदी किनारे मशीनें पहुंचने और रेत एकत्र किए जाने से ग्रामीणों को गांव के अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरे से राहत मिलने लगी है। कटान रोकने के लिए नदी तट पर रेत से भरी बोरियां लगाई जाएंगी। इसके अलावा करीब 350 मीटर लंबा तटबंध तैयार कराया जाएगा और नदी की तेज धारा को मोड़ने के उद्देश्य से ठोकर का निर्माण भी किया जाएगा, ताकि गांव के साथ-साथ संपर्क मार्ग को भी नुकसान से बचाया जा सके। शुक्रवार को मशीनों की मदद से नदी किनारे से रेत निकालकर जमा करने का काम शुरू कराया गया। शनिवार से बोरियों में रेत भरकर उन्हें संवेदनशील स्थानों पर लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। ग्रामीणों का कहना है कि कटान लगातार गांव की ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.