कटानरोधी बचाव कार्य जांचने पहुंची अफसरों की टीम
बलिया, जून 5 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को ग्राम समूह दुबेछपरा में करीब 10 करोड़ की परियोजना के अंतर्गत चल रहे कटानरोधी बचाव कार्य की तकनीकी जांच के लिए चीफ सरयू और अधीक्षण अभियंता (बस्ती) पहुंचे। मौके पर लग रहे जाली, बोल्डर आदि की गहनता से जांच की। इस दौरान ग्रामीणों ने ठेकेदार पर मानकविहीन कार्य कराने का आरोप लगाया।ग्राम समूह दूबेछपरा को गंगा की कटान से बचाने को कार्यदायी संस्था बाढ़ खंड वित्तीय वर्ष में 9 करोड़ 85 लाख 50 हजार की परियोजना के तहत बचाव कार्य करा रहा है। इसकी तकनीकी जांच के लिए शुक्रवार को सरयू चीफ हिमांशु कुमार के साथ ही अधीक्षण अभियंता (बस्ती) आनन्द कुमार आनन्द जिले के विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्य में प्रयोग की जा रही जालियों व बोल्डर आदि गहनता से परखा। साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.