कटानरोधी कार्य में बरती जा रही सतर्कता
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 1 -- शमसाबाद। नदी किनारे चल रहे कटानरोधी कार्यों को लेकर विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया है कि कार्य में प्रयुक्त ईसी बैग एवं जीओ बैग को बालू से भरने के लिए मजदूरों द्वारा नदी के भीतर से बालू निकालकर किनारे लाया जाता है। कार्य पूर्ण होने के बाद जो अतिरिक्त बालू बच जाती है, वह नदी के पानी के साथ स्वतः बहती रहती है । विभागीय अधिकारियों के अनुसार कार्यस्थल पर जहां थोड़ा-बहुत कटाव दिखाई दिया है, वहां भी सुरक्षा संबंधी कार्य प्रगति पर है। उस स्थान के अपस्ट्रीम क्षेत्र में परकोपाइन संरचनाएं लगाए जाने की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों का कहना है कि परकोपाइन लगाए जाने के बाद अपस्ट्रीम क्षेत्र में स्वतः सिल्ट जमा होगी, जिससे हो रहा हल्का कटाव रुक जाएगा और क्षेत्र सुरक्षित हो जाएगा। यह भी पढ़ें- नैनीजोर के पास गंगा में ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.