कटानरोधी कार्यों की शिकायतों की होगी जांच, तीन सदस्यीय समिति गठित
सिद्धार्थ, जून 1 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कटानरोधी कार्यों समेत विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर 15 दिन में रिपोर्ट तलब किया है।समिति में सीडीओ बलराम सिंह के अतिरिक्त उपायुक्त श्रम रोजगार संदीप सिंह व डीआरडीए के सहायक अभियंता अर्पित सिंह को सदस्य नामित किया गया है। गठित समिति को निर्देशित किया गया है कि शिकायत पत्र में उल्लखित सभी तथ्यों की स्थलीय व अभिलेखीय जांच कर विस्तृत संयुक्त जांच आख्या तैयार करें। साथ ही समिति को 15 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.