आजमगढ़, जुलाई 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सोमवार को सगड़ी तहसील क्षेत्र के सहबदिया सुल्तानपुर में बाढ़ कटान प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नदी कि किनारे कराए जा रहे कटानरोधी कार्यों एवं परकुपाइन संरचनाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदी के किनारे हो रही कटान को रोकने के लिए सभी सुरक्षात्मक कार्य निर्धारित तकनीकी,मानकों एवं उच्च गुणवत्ता के साथ कराए जाएं। कटानरोधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्राथमिकता के आधार पर अतिरिक्त कटानरोधी कार्य कराकर ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- बाढ़ से बचाव कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं: आयुक्त उन्ह...