कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। इस वर्ष रबी की खेती करने वाले किसानों पर मौसम की मार लगातार पड़ती नजर आ रही है। सप्ताहभर में तीसरी बार हुई बारिश व तेज आंधी आने से सिराथू क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।दो बार हुई बारिश से किसानों का हाल बेहाल था। दो बार हो चुकी बारिश से हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो पाई थी कि मंगलवार की रात तीसरी बार मौसम की बदमिजाजी ने उनका हाल बेहाल कर दिया। आंधी के साथ हुई तेज बारिश के चलते खेतों में खड़ी फसल गिर गई। किसानों ने बताया कि जिन लोगों ने अपने गेहूं की कटाई कर उसे खेतों में बोझ बनाकर सुखाने के लिए रख दिया था वह आंधी में उड़कर बिखर गई। इतना ही नहीं डांठ भीगने से गेहूं के दाने खराब होने का खतरा बढ़ गया है। कटी फसलों के भीगने से मड़ाई तो खेतों में खड़ी फसलों की कटाई का काम पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.