अमरोहा, जून 3 -- गजरौला। क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाईं में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन का शुभारंभ सपा नेता चौधरी भूपेंद्र सिंह ने किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। टूर्नामेंट का दूसरा मैच कटाई एवं मोहरका पट्टी की टीमों के बीच खेला गया। मोहरका पट्टी इलेवन के कप्तान अफजाल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 107 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी कटाई की टीम ने कप्तान मंदान के नेतृत्व में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए आठ ओवरों में पांच विकेट खोकर 108 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। यह भी पढ़ें- क्रिकेट टूर्नामेंट से निखरती हैं छिपी प्रतिभाएं मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस दौरान संजीव कुमार, मोन...