प्रयागराज, अप्रैल 18 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। एयरपोर्ट के पास शनिवार को नगर निगम की टीम ने तालाब की भूमि पर अवैध निर्माणों को तोड़ दिया। तालाब किनारे प्लॉटिंग की शिकायत पर अपर नगर आयुक्त अरविंद राय के नेतृत्व में नगर निगम का प्रवर्तन दल गौसपुर कटहुला पहुंचा। मौके पर तालाब की एक बीघा से अधिक भूमि पर अवैध कब्जा हुआ था। नगर निगम का प्रवर्तन दल तालाब किनारे अवैध निर्माणों को तोड़ने के लिए आगे बढ़ा तो विरोध शुरू हो गया। प्रवर्तन दल ने आक्रमक रुख अपनाया और तालाब किनारे एक बीघा से अधिक भूमि पर बाउंड्रीवाल और एक निर्माण को तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निर्माणों को तोड़े जाने के बाद एक व्यक्ति से प्रवर्तन दल की कहासुनी हुई। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान व्यक्ति की कहना था कि तालाब ही क्यों और भी अतिक्रमण क्यों नहीं त...