मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। कटहीपुल के समीप संचालित जुए के अड्डे पर पुलिस ने रविवार को छापेमारी की। इसमें पुलिस ने अड्डा संचालक इस्लामपुर निवासी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। नगर थाने की पुलिस को लगातार कटहीपुल इलाके में जुआ के अड्डे की शिकायत मिल रही थी। नगर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि शहर में जुआ अड्डों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...