कटहीपुल के पास युवक का मोबाइल झपटा, शातिर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जून 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कटही पुल के पास मंगलवार दोपहर को दरभंगा के पतौर थाना क्षेत्र के जोगियारा निवासी संजीत ठाकुर का शातिर ने चलती ट्रेन से मोबाइल झपट लिया। इसको लेकर संजीत ने रेल थाना को शिकायत दर्ज कराई है। इसके आलोक में दारोगा विकास कुमार सिंह ने एक शातिर को कटही पुल के पास से देर शाम को दबोच लिया। उसके पास से एक मोबाइल मिला है। जांच में पता चला कि उक्त मोबाइल संजीत का है। मामले में दारोगा के बयान पर गिरफ्तार शातिर काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पंखा टोला निवासी मो. शाहिद उर्फ मो. शाहिल उर्फ मो. फिरोज के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.