बलिया, मार्च 12 -- बलिया, संवाददाता। शहर से होकर गुजरने वाले कटहल नाला के पहले चरण का सुंदरीकरण कार्य शुरू हो गया। रामपुर महावल बैराज की ओर से करीब पांच मीटर में नाला की सिल्ट सफाई और के साथ एप्रोच रोड के लिए मिट्टी भराई का काम हो रहा है। गुरुवार को सीआरओ त्रिभुवन ने उक्त कार्य का निरीक्षण किया। बताया जाता है कि नाला के दोनों तरफ करीब 20 मीटर की जमीन को चिन्ह्ति कर 13 लोगों को नोटिस जारी किया था। सीआरओ का कहना है कि करीब आठ लोगों ने खुद से कब्जा हटा लिया है। शहर के बीच से होकर गुजरने वाला कटहल नाला जल्द ही जिले की नई पहचान मिलने की उम्मीद है। योजनों के अनुसार नाले के दोनों ओर हरियाली, पाथ-वे और लाइटिंग का इंतजाम होगा। किनारे पर ग्रीन पार्क, बेंच आदि शहर के लोगों को सुकून देंगे। 'रिवर फ्रंट' के रूप में विकसित होने के बाद यह नाला शहर के लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.