गुमला, मार्च 21 -- गुमला, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के करमटोली रोड में शनिवार को कटहल तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को उसके पड़ोसी ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल की पहचान कमलेश कुमार के रूप में हुई है। जिसे परिवार वालों ने तत्काल गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार कमलेश अपने घर के पास कटहल तोड़ रहा था। इसी दौरान पड़ोसी अनिल कुमार के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और अनिल ने मारपीट कर कमलेश को घायल कर दिया। घटना के बाद कमलेश की पत्नी रिंकु देवी ने गुमला थाना में आवेदन देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...