गुमला, जून 29 -- बसिया। थाना क्षेत्र के तुरबुंगा पंचायत के बरटोली गांव में सोमवार को कटहल तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर साकेया निवासी सुमन सुधीर एक्का गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कटहल तोड़ने के बाद नीचे उतरते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर जिला परिषद सदस्य बसंती डूंगडुंग ने घायल को अपने निजी वाहन से रेफरल अस्पताल बसिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए रांची रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- पेड़ से गिरकर किशोर घायल, गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...