गोपालगंज, अप्रैल 27 -- गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव में कटहल चोरी करने से मना करने पर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि युवक ने गांव में कुछ लोगों को पेड़ से कटहल तोड़ते देख इसका विरोध किया। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक के सिर पर चाकू से तीन बार वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- कटहल चोरी करने का विरोध करने पर युवक के सिर पर चाकू से हमला घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जब...