कटहल के बंटवारे को लेकर देवर पर गर्म पानी फेंका, गंभीर
इटावा औरैया, मई 30 -- इकदिल। क्षेत्र के जगन्नाथपुरा गांव में कटहल की बिक्री से मिले रुपये के बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक सुपक ने अपनी भाभी पर उसके ऊपर गर्म पानी फेंकने का आरोप लगाया है। गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। जगन्नाथपुरा निवासी 40 वर्षीय अर्जुन ने बताया कि उसके खेत में लगे कटहल के पेड़ों में तीन लोगों की हिस्सेदारी है। इस वर्ष कटहल बेचने पर कुल 1800 रुपये मिले थे, जिसमें प्रत्येक हिस्सेदार के हिस्से 600 रुपये आए। अर्जुन का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर उसकी भाभी अधिक रुपये की मांग करने लगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान उसकी भाभी ने गुस्से में आकर उसके ऊपर गर्म पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.