औरैया, मार्च 23 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में एक किसान ने घर के पास कटहल के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के चैनी के पूर्वा निवासी लउआ सिंह पुत्र सोने लाल खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी सोभन श्री और बेटे दीपक, कुलदीप व विक्रम हैं। रविवार देर रात उन्होंने घर के पास स्थित कटहल के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य गांव में एक शादी समारोह में गए थे। देर रात लौटने पर जब लउआ सिंह घर पर नहीं मिले तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान मोबाइल फोन की रिंगटोन के सहारे उनका पता चला, जहां वह पेड़ से लटके मिले। यह दृश्य देख परिजन...