प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 16 -- प्रतापगढ़। मानधाता के जमुआ निवासी हरिबक्श सिंह के साझे का कटहल का पेड़ गिर गया था। हिस्सेदार उसे काटने लगे तो हरिबख्श की पत्नी रीता सिंह रोकने लगी। रीता की बेटी कशिश पहुंची तो लोगों ने मां बेटी को मारने के लिए दौड़ा लिया। वे भागीं तो आरोपियों ने घर में घुसकर दोनों को मारापीटा। हरिबख्श बीच बचाव को पहुंचे तो उन्हें भी मारापीटा। मामले में रीता ने सगे भाई अभय और अनुज के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...