गढ़वा, दिसम्बर 11 -- सगमा, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत कटहर कलां पंचायत की मुखिया कलावती देवी और बीडीसी प्रतिनिधि पवन सिंह ने मध्य विद्यालय शारदा और प्राथमिक विद्यालय परहिया टोला शारदा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शिक्षण व्यवस्था और मध्याह्न भोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से जायजा लिया। मुखिया कलावती ने पढ़ाई की गुणवत्ता और विद्यालय परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान पर जोर दिया। मौके पर उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आनेवाले दिनों में किसी प्रकार का सुधार नहीं दिखा, तो संबंधित अधिकारियों के पास लिखित रूप में प्रतिवेदन भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य से किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के क्रम में मुखिया ने स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.