कटहरा में प्रशासन और ग्रामीण की अहम बैठक आज
बांका, जून 20 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर कटहरा गांव में शनिवार को जिला प्रशासन की आदिवासियों और अन्य ग्रामीण किसानों के साथ अहम बैठक होगी। इस बात की जानकारी देते हुए बेलहर एसडीपीओ रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि बैठक में बांका डीडीसी उपेंद्र सिंह और एसडीओ राजकुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावे बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष और अन्य अधिकारी के साथ साथ आदिवासी और ग्रामीण किसान उपस्थित रहेंगे। प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठक में सार्थक बात चीत होगी। ताकि ग्रामीणों के सहयोग और सहमति के साथ पावर प्लांट का कार्य शुरू हो सके। इधर ग्रामीणों के बुलावे पर शुक्रवार को भी बेलहर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी चाणक्य प्रकाश कटहरा गांव पहुंचे और ग्रामीणों ने उनके साथ राय मशवरा किया। यह भी पढ़ें- कटहरा में प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.